फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

Wed, 18 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोलज्यू महोत्सव में रोज एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ दर्पण कला मंच के भूपेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में ‘देवा हो देवा दैन हे जाया’ की दिलकश प्रस्तुति दी गई। इस के बाद कलाकारों ने ‘नरसिंह बाजो तुतरी बाजो’ पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


चंपावत की आदित्य म्यूजिक एकेडमी के मुकेश गिरि के नेतृत्व में कलाकारों ने ‘ओ हीरा समधनी, करन मेहता ने ‘रे कबीरा मन जा’ गंगा बिष्ट ने गोलज्यू स्तुति ‘जै-जै-जै हो गोलज्यू देवा’ प्रस्तुत किया।
रंगारंग कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पूर्व मंत्री बीना महराना ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षक बीसी जोशी और राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक संयोजक भैरव दत्त राय, गोलज्यू मंदिर समिति के अध्यक्ष श्याम कार्की, त्रिलोक गिरि, डा.यशवंत बोहरा, प्रकाशनाथ, प्रदीप भट्ट, ललित भट्ट सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन



राज्यपाल आज महोत्सव में करेंगे शिरकत
चंपावत। राज्यपाल डा.केके पॉल बृहस्पतिवार को गोलज्यू महोत्सव में शिरकत करेंगे। डा.पॉल देहरादून से पूर्वाह्न 11 बजे एसएसबी के परेड ग्राउंड हेलीपैड में पहुंचेंगे। राज्यपाल यहां करीब सवा घंटा रुकेंगे। 12.20 बजे गवर्नर देहरादून को रवाना होंगे। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एनएच से गोरलचोड़ मार्ग तक वाहनों को पार्क न करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम जेएस राठौर, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, नरेश दुर्गापाल, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एपीडी केएन तिवारी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत आदि ने गोलरचौड़ मैदान में मौका मुआयना कर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

फोटो 18 सीपीटी 14पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें