फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: व्यापारियों व जन प्रतिनिधियों का आंदोलन लाया रंग

विज्ञापन
लोहाघाट स्टेशन बाजार में डामरीकरण करते एनएच कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में स्टेशन बाजार से लेकर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक डामरीकरण व नाली निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों की ओर से किया गया आंदोलन रंग लाया है। एनएच खंड ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्टेशन बाजार से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक एनएच पर अधूरे पड़े डामरीकरण और नाली निर्माण की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने बीते मंगलवार को प्रदर्शन किया था। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बुधवार से डामरीकरण शुरू न होने पर एनएच कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी थी। बुधवार को एनएच ने स्टेशन बाजार में न्यायिक बंदीगृह के पास से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया। एनएच के एई नरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि स्टेशन बाजार से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक मोटर मार्ग के एक ओर डामरीकरण का कार्य लगभग पूरा कर दिया गया है बृहस्पतिवार को दूसरी ओर से डामरीकरण किया जाएगा।
जाम खुलवाने में पुलिस का छूटा पसीना
लोहाघाट (चंपावत)। एनएच की ओर से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए लाई गई मशीन के खराब होने के चलते करीब तीन घंटे तक कार्य शुरू नहीं हो पाया। बाद में डामरीकरण का कार्य शुरू होने पर जाम की स्थिति पैदा होने लगी। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। एनएच के एई नरेंद्र सिंह रावत का कहना हे कि डामरीकरण के दौरान जाम लगने से कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से डामरीकरण के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें