फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात छात्र-छात्राओं की माताओं को मिला कमला नेहरू पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में वर्ष 2019 में ससम्मान उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की वरीयता सूची के आधार पर सात छात्र-छात्राओं की माताओं का चयन कमला नेहरू पुरस्कार के लिए हुआ है।
विज्ञापन

पुरस्कार में प्रदेश सरकार की ओर से एक हजार रुपये की धनराशि सम्मान स्वरूप दी जाती है। प्रधानाचार्य डॉ.मदन सिंह पाल ने बताया कि वर्ष 2019 में बोर्ड परीक्षा में स्कूल के सात छात्र-छात्राओं ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया है। जिसमें इंटरमीडिएट की छात्रा विभा गौतम, हिमांशु गहतोड़ी, रोहित चंद्र जोशी और रवींद्र सिंह तथा हाईस्कूल के हरीश सिंह, गौरव गहतोड़ी तथा नवीन जोशी शामिल हैं। छात्रों की माताओं का चयन कमला नेहरू पुरस्कार के लिए चयनित होने पर विद्यालय प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें