सतचूली महोत्सव में मां भगवती के डोले को ले जाते श्रद्धालु। स्रोत : जागरूक पाठक
लोहाघाट (चंपावत)। सतचूली महोत्सव के दूसरे दिन मां भगवती के डोले को जमान को गांव में ले जाया गया। बुधवार को गांव के मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों और ध्वजा के साथ मां भगवती के जमान (डोले) को सतचूली मंदिर से देव स्थली खतेड़ा लाया गया जहां देव धूनी जलाकर करने के बाद रात्रि जागरण किया।
देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों के कष्टों का निवारण किया। रातभर भजन कीर्तन, झोड़ों का गायन किया गया। संरक्षक डाॅ. सुधाकर जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मां भगवती की भव्य देवी यात्रा निकाली जाएगी। समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोहरा ने बताया कि मंदिर में विशाल मेला आयोजित होगा। इस दौरान नारायण सिंह रावत, खड़क सिंह बोहरा, हरीश सिंह, भुवन चिल्कोटी, हयात सिंह, रमेश सिंह, नाथ सिंह, नरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, पंकज चिल्कोटी, विपिन भंडारी आदि थे। संवाद