फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बूम के जंगल में बुझाने के बाद दुबारा धधकी आग, काबू किया

Wed, 01 Apr 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
एसएसबी कैंप बूम के समीप जंगल में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी। स्रोत : दमकल
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर बूम एसएसबी कैंप के पास जंगल में एक बार आग बुझाने के बाद दोबारा धधकने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग को काबू किया।
विज्ञापन

फायर स्टेशन के अनुसार मंगलवार की दोपहर एसएसबी कैंप के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद फायर स्टेशन से एक फायर यूनिट घटना स्थल पहुंंची और पेड़ में लगी आग को फैलने से रोका। शाम छह बजे के बाद फिर आग धधकने की सूचना मिली। टीम ने देर शाम आग को काबू किया। टीम ने आस पास के लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक भी किया। टीम में दमकल कर्मी राजेंद्र नाथ, कृष्ण सिंह, नरेश सिंह, दलवीर सिंह, रवींद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें