फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में भक्तों की आवाजाही जारी

Tue, 04 Oct 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में भक्तों की आवाजाही जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में तीर्थयात्रियों की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। हर दिन सैकड़ों की तादात में श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को करीब दस हजार से अधिक भक्तों ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना की। सीओ राजन सिंह रौतेला, कोतवाल वीसी शर्मा ने पूर्णागिरि क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धाम क्षेत्र में तैनात पुलिस फोर्स को सुरक्षा के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए हैं। 

मां पूर्णागिरि धाम के देवी के दर्शन के लिए शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, शाहजहांपुर, लखीमपुर, बदायूं, लखीमपुर, गोंडा, हरदोई, मुरादाबाद, कासगंज से हर दिन हजारों की तादात में भक्त देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बस और निजी वाहनों के अलावा साइकिलों से आ रही भक्तों की टोली से पूर्णागिरि के अलावा टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में खासी रौनक बनी हुई है। पूर्णागिरि के दर्शन उपरांत यात्रियों के बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को नेपाल जाने से वहां के सीमांत ब्रह्मदेव, महेंद्रनगर बाजार के अलावा बार्डर क्षेत्र में भी चहल-पहल बनी हुई है।
विज्ञापन


सीओ और कोतवाल ने पूर्णागिरि धाम का दौरा कर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित दरों पर सामान की बिक्री करने की हिदायत दी। कहा कि निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर सामान बिक्री की शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें