फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार पूर्णागिरि मेले के लिए नहीं चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!

Sat, 27 Feb 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के तुरंत बाद से शुरू होने वाले उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। बीते कुछ साल मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का ग्राफ बढ़ा है। भीड़ के मद्देनजर रेलवे भी दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है, लेकिन इस बार रेलवे मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं करेगा। हालांकि इस बाबत अब तक उच्च स्तर से कोई निर्देश नहीं मिले हैं, लेकिन बड़ी रेल लाइन बिछाने के कार्य के चलते पीलीभीत-बरेली के बीच ट्रेेेनों का संचालन बंद होने से विभाग के अधिकारी भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, पीलीभीत-बरेली रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से जहां इस बार बरेली, कासगंज आदि क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा, वहीं लखनऊ की ओर से आने वाले यात्रियों को बेहतर ट्रेन सुविधा मिलेगी। मेले के दौरान करीब तीन माह के लिए रेलवे की ओर से प्रति वर्ष दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन पीलीभीत से किया  जाता रहा है। पूरे मेले भर ट्रेनें खचाखच भरी एवं स्टेशन मां के जयकारों से गुंजयमान रहते हैं। अमूमन मार्च या फिर फरवरी में स्पेशल ट्रेनों के संचालन की स्थिति स्पष्ट हो जाती है। इस बार एक जनवरी से ब्राडगेज लाइन के कार्य के चलते पीलीभीत-बरेली रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद है। इससे बरेली से आने वाले यात्रियों को दिक्कत आ रही है।

स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि वर्तमान में ऐशबाग के लिए सुबह छह बजे एवं रात्रि में एक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जबकि पीलीभीत के लिए तीन एवं शाहजहांपुर के लिए एक ट्रेन का संचालन हो रहा है। कुल छह अप एवं छह डाउन ट्रेनों से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन पर कहा कि अभी इसके लिए निर्देश नहीं आए हैं। पूर्व में ऐशबाग के लिए दो डिब्बे पीलीभीत से आगे जुड़ते थे। वर्तमान में पूरे 12-11 डिब्बे की ट्रेन सीधे ऐशबाग के लिए चल रही है। इससे ऐशबाग से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें