मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का श्रीगणेश हो गया है। रविवार को मुख्य अतिथि विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने उद्घाटन किया। उन्होंने नंदा-सुनंदा महोत्सव को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण करने की घोषणा की। स्कूली बच्चों ने शानदार झांकी निकाली।
छह दिनी महोत्सव की शुरुआत बालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई।
पुरोहित गिरीश कलौनी, दीपक कुलेठा, विनोद पांडेय और हरीश जोशी ने गणेश पूजन करवाया। महिलाओं ने बालेश्वर नौले से मंदिर कलश यात्रा निकाली। इसके बाद षोडष मातृका पूजन, नवगृह पूजन, वास्तु पूजन, चौसठ योगिनी पूजन और क्षेत्रपाल पूजन हुआ। विधायक ने भी पूजा-अर्चना की। यजमान देवीलाल वर्मा, मुन्नालाल साह, एनडी गड़कोटी, सुधीर साह, लक्ष्मी लाल साह, प्रकाश पटवा और शंकरनाथ रावल थे।
मल्लिकार्जुन स्कूल, यूनिवर्सल इंटर कालेज, बीरशिवा, विद्यामंदिर, मांटेसरी, एपैक्स एकेडमी, माडर्न इंटर कालेज, सनसाइन और जीजीआईसी की छात्र-छात्राओं ने झांकी निकाली। झांकी बालेश्वर मंदिर से शुरू होकर भैरवा, मादली, जीआईसी चौक, मोटर स्टेशन और तल्लीहाट से वापस बालेश्वर मंदिर पहुंची। आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकरदत्त पांडेय की अध्यक्षता और अशोक वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में सचिव विकास साह, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, नरेश जोशी, कोषाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, अमरनाथ वर्मा, लक्ष्मण तड़ागी, सज्जन वर्मा, भगवत राय, प्रदीप बोरा, रोहित बिष्ट, संजय तिवारी आदि शामिल थे।
झांकी में नंबर वन रहा मल्लिकार्जुन स्कूल
मां नंदा-सुनंदा महोत्सव झांकी में अव्वल आने वाले स्कूलों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। मल्लिकार्जुन पहले, यूनिवर्सल इंटर कालेज तीसरे और विद्या मंदिर स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। निर्णायक विपिन पांडेय, प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, अजय पुनेठा और रोहित नेगी थे। सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने आयोजन समिति को 21 हजार और झांकी में शामिल सभी स्कूलों को एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया।
महोत्सव में आज
गणेश पूजन, शिव पूजन और हनुमान पूजन होगा।
शाम चार बजे देव डांगर कदली वृक्ष को आमंत्रण देने नागनाथ जाएंगे।