टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले कम नहीं हो रहे हैं। रविवार सुबह भी ककरालीगेट के पास मां और बेटी समेत तीन लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला किया। तीनों का उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया।
दीपावली के कुछ दिन पहले से ही क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मधुमक्खियों के हमलावर होने के मामले सामने आ रहे हैं। मधुमक्खियों के डंक से गंभीर लोगों का उप जिला अस्पताल में इलाज किया जा चुका है। रविवार सुबह भी मधुमक्खियों के डंक मारने पर विष्णुपुरी काॅलोनी निवासी इंद्रा रावत (37) और उसकी पुत्री प्रियांश रावत (8) और उसके भाई गैंडाखाली निवासी पंकज सिंह (46) का उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया।