फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आठ महीने से खुशियों की सवारी पर लगा ब्रेक

Sun, 10 Nov 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक में आठ महीने से अधिक समय से खुशियों की सवारी (एंबुलेंस 102) की सेवा आम आदमी की पहुंच से दूर है। गर्भवतियों को अल्ट्रसाउंड कराने के साथ डिलीवरी के बाद घर तक आने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पाटी स्वास्थ्य केंद्र में एक महीने में 30 से अधिक प्रसव होते हैं। स्वास्थ्य केंद्र में सीमांत वालिक, तल्ला कांडा, मैरोली, रीठासहिब, भिंगराडा, खेतीखान, देवीधुरा, मूलाकोट, धुनाघाट आदि क्षेत्रों से गर्भवतियां निजी राशि खर्च कर लोहाघाट, चंपावत की दौड़ लगाती हैं। यहां तक महिलाओं को प्रसव के बाद भी टैक्सी बुक करके घर जाना पड़ रहा है। इसमें अधिक धन खर्च हो रहा है। आठ महीने पहले पाटी में खुशियों की सवारी सेवा मिल रही थी। तब से सेवा बंद है। डीपीओ कमल शर्मा ने बताया कि एक वाहन खराब है पाटी के लिए दूसरी गाड़ी बुक की गई है। 10 नवंबर के बाद से सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें