फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली की मदर डेयरी खरीदेगी दुग्ध संघ से दूध

Mon, 18 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
दूध् - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

दुग्ध संघ की ओर से दूध की गुणवत्ता में व्यापक स्तर पर की जा रही सुधार प्रक्रिया के परिणाम सामने आने लगे हैं। अब दिल्ली की मदर डेयरी चंपावत दुग्ध संघ से दूध खरीदने के लिए तैयार हो गई है। दुग्ध संघ शीघ्र ही मदर डेयरी से अनुबंध करने जा रहा है। दुग्ध संघ अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल एवं प्रबंधक राजेेश मेहता का कहना है कि सीएम की ओर से दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना शुरू करने के बाद पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 22 फीसदी अधिक दूध का उपार्जन हुआ है।

दुग्ध उत्पादकों को दूध की अच्छी कीमत दिलाने के लिए 100 दुग्ध समितियों ने डायरेक्ट प्रोसेसिंग मिल्क कलेक्शन यूनिट में कंप्यूटराइज्ड सिस्टम लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 170 दुग्ध समितियों में अभी तक 15 समितियो में ही कंप्यूटराइज्ड सिस्टम लगा हुआ है। जहां यह सिस्टम लगे हैं वहां दुग्ध उत्पादकों को चार से छह रुपये अधिक कीमत मिल रही है। उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ की ओर से पशु आहार में विशेष छूट देने के साथ इसके मूल्यों में जिले के सभी स्थानों में समान दरें लागू करने की पहल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें