फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में अधिकांश एटीएम के शटर डाउन 

Fri, 25 Nov 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में अधिकांश एटीएम के शटर डाउन  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
41.20 करोड़ रुपए की नगदी मंगलवार शाम चंपावत पहुंची, लेकिन इसके बावजूद यहां एटीएम की व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी। शुक्रवार को भी अधिकांश एटीएम शटर डाउन थे।
विज्ञापन


वहीं भारतीय स्टेट बैंक सहित विभिन्न बैंकों में लोगों की कतार छोटी हो गई है। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती का कहना है कि नगदी की कमी नहीं है। शादी-ब्याह वालों को भी औपचारिकता पूरी करने पर ढाई लाख रुपए तक की रकम दी जा रही है। तमाम बैंकों को भी कैश चेस्ट से रकम दे दी गई है।

लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बताया कि मुख्यालय के ज्यादातर एटीएम को कैलिबरेट (ठीक कर) कर दिया गया है। शेष एटीएम को जल्द कैलिबरेट कर दिया जाएगा। इनसे 2000, 500 रुपए के नए नोट भी निकल सकेंगे। बैंक अधिकारियों के इन दावों के विपरीत मुख्यालय के आसपास के 15 एटीएम में से सिर्फ दो पंजाब नेशनल बैंक और एसबीआई के एटीएम से ही नकदी मिल रही थी।
विज्ञापन



शुक्रवार को सिंडिकेट बैंक, आईडीबीआई, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, कलक्ट्रेट स्थित एसबीआई के एटीएम में नकदी नहीं थी। सिंडिकेट बैंक के शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह का कहना है कि कैश पर्याप्त है, लेकिन कैलिबरेशन नहीं होने से एटीएम काम नहीं कर पा रहा है। ऐसे ही हाल आईडीबीआई के भी है।

स्थानीय शाखा प्रबंधक केसी पांडेय का कहना है कि तकनीकी खामी आने से एटीएम बंद है। सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक सीएस गर्ब्याल और यूनियन बैंक के प्रबंधक रजनीश सिंह ने बताया कि एटीएम का कैलिबरेशन नहीं होने से काम नहीं हो पा रहा है। एटीएम शुरू नहीं होने से लोगों की दुश्वारी कम नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें