फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मामूली बारिश से राहत से ज्यादा आफत

विज्ञापन
बारिश से सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर कीचड़ से बेहाल रीठा साहिब जाने वाले यात्री। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मंगलवार को मामूली बारिश से किसानों को मायूसी मिली। वहीं कच्चे रास्तों पर कीचड़ होने से लोग जरूर परेशान रहे। सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर आवाजाही मुश्किल हुई। डामर नहीं होने से सड़क पर जगह-जगह कीचड़ हो गया जिससे बाइक से रीठा साहिब गुरुद्वारे जा रहे तीर्थयात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

लोहाघाट के किसान रघुवर मुरारी, बलवंत सिंह, मोहन बगौली, भुवन सिंह, मनोज सिंह आदि का कहना है कि महज एक मिलीमीटर बारिश हुई। इससे खेती को कोई लाभ नहीं हुआ है। बारिश से ठंड बढ़ी है और तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
वहीं जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में मंगलवार सुबह हुई रिमझिम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। सुबह के वक्त बारिश थमी लेकिन बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए धूप भी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले में हुई बारिश
चंपावत : 6 मिलीमीटर
लोहाघाट : 1 मिलीमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें