फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दर्जन से अधिक वाहन खनन क्षेत्र के टापू में फंसे

Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
विज्ञापन
टनकपुर शारदा नदी अपस्ट्रीम खनन क्षेत्र में फंसे शक्तिमान वाहन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शारदा नदी अपस्ट्रीम में खनन कर रहे तीन दर्जन से अधिक शक्तिमान ट्रक नदी के तेज बहाव के चलते टापू में फंसे हुए हैं। इधन खनन कार्य में लगे एक मजदूर को शक्तिमान समिति के पदाधिकारियों नदी के तेज बहाव में बहने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि नदी के तेज बहाव को देखते हुए उपजिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल 29 दिसंबर को नदी के अपस्ट्रीम में सुरक्षा के तहत खनन करने पर रोक लगा दी थी। नदी का पानी कम होने खनन स्वामियों ने बृहस्पतिवार को नदी के अपस्ट्रीम में खनन कार्य किया। शुक्रवार को सुबह खाली ट्रक नदी खनन क्षेत्र में चले गए। लेकिन इसी दौरान नदी का पानी बढ़ जाने से रास्ता न होने से करीब तीन दर्जन वाहन टापू में फंस गए। जिन्हें अभी तक नहीं निकाला जा सका है।

बताया जा रहा है कि नदी का पानी कम होने पर इन वाहनों को वहां से निकाला जाएगा। उपजिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल का कहना है कि वाहनों को कोई खतरा नहीं है। वन निगम और खनन विभाग को वाहनों पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।  दूसरी तरफ राशन लेकर खनन क्षेत्र में जा रहा सीतापुर निवासी गोपाल राम नदी पार करते समय बहने लगा। नदी पास खड़े शक्तिमान समिति के उपाध्यक्ष चंदन महर ने अन्य साथियों के साथ नदी में कूद उसे बचा लिया गया। ब्यूरो  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें