फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले में सात क्विंटल से अधिक कूड़े का निस्तारण किया

Sun, 01 Oct 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में स्वच्छता अ​भियान चलाते एसएसबी के अ​धिकारी-कर्मी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। 15 सितंबर से शुरू स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत चंपावत जिले में रविवार को 69 दलों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। एक अक्तूबर एक घंटा स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से सात क्विंटल से अधिक कूड़े का निस्तारण किया गया। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



डीएम नवनीत पांडे के नेतृत्व में डिप्टेश्वर मंदिर, गंडक नदी घाट परिसर, कलक्ट्रेट, विद्यालय परिसर, सड़कों सहित विभिन्न स्थानों में सफाई अभियान चलाया गया। डीएम ने शहर को साफ रखने में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की। एसएसबी की पंचम वाहिनी ने द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में वाहिनी परिसर, रोडवेज स्टेशन, सीमा चौकियों सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई की। क्वैराला घाटी में पीएलवी प्रकाश जोशी शूल ने लोगों को सफाई के साथ ही कानूनी रूप से जागरूक किया।



उधर लोहाघाट में कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पीएलवी रेनू गड़कोटी, ईओ अशोक अधिकारी, सतीश पांडे, नरेश करायत आदि थे। संवाद
विज्ञापन







टनकपुर (चंपावत)। पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार और ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर सफाई कर कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। राजकीय महाविद्यालय में एनएसीएस के स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा मक्कड़ की अगुवाई में कॉलेज परिसर में सफाई की। वहां प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, प्रो. एमएस चौहान, डॉ. अब्दुल शहीद, डॉ. सुमन कुमारी आदि थे। नोडल अधिकारी पशु चिकित्सक डॉ. विजयपाल प्रजापति के नेतृत्व में शारदा स्नानघाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। उप जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी की अगुवाई में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में सफाई की। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। संवाद



बनबसा (चंपावत)। बनबसा में नगर पंचायत प्रशासन ने अध्यक्ष रेनू अग्रवाल और ईओ दीपक बुड़लाकोटी के निर्देश पर नगर के सातों वार्डों के 14 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. आभा शर्मा, सैनिक छावनी स्थित केवि क्रमांक एक में प्राचार्य चंदन सिंह पिलखवाल, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य मीना शुक्ला के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। बनबसा, फागपुर, भजनपुर, चंदनी, बमनपुरी, पचपकरिया, गुदमी, देवीपुरा ग्राम सभाओं में प्रधानों के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। गौरव सेनानी कल्यण समिति उपाध्यक्ष कैप्टन हरीश कापड़ी के नेतृत्व में देशीफार्म में पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने गांव में सफाई की। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में पुलिस ने थाना, शारदा बैराज पुलिस चौकी में सफाई की। क्षेत्र के कई स्कूलों ने भी सफाई अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें