फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला: तीस हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन 

Sat, 25 May 2019 11:01 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए लाईन में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले में शनिवार को करीब तीस हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इधर धाम क्षेत्र की पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी घटने से श्रद्धालुओं को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार श्रद्धालुओं को नहाने-धोने के लिए सीमित मात्रा में पानी देने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन


मेले की आयोजक जिला पंचायत और मेला कमेटी द्वारा मेला क्षेत्र में सुविधाएं मुहैया कराई गई है जिसके चलते 24 घंटे श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। मंदिर समिति के मुताबिक शनिवार को करीब तीस हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दरबार में पूजा-अर्चना की। इधर ढुंगागाड़ पेयजल योजना लड़खड़ाने से भैरव मंदिर से टुन्यास तक के एक किमी. क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया है।

श्रद्धालुओं को नहाना-धोना तो दूर प्यास बुझाने के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, सचिव गरीश पांडेय, नेत्र बल्लभ तिवारी आदि का कहना है कि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो पानी का संकट पैदा हो सकता है।   
विज्ञापन


समस्या के विकल्पों पर किया जा रहा मंथन 
टनकपुर (चंपावत)। बीएस कुवार्बी, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान, टनकपुर ने बताया कि ढुंगागाड़ पेयजल योजना के स्रोत में भी पानी कम हुआ है। विभाग की टीम ने स्रोत में जाकर अप स्ट्रीम से पानी टेप किया है जिससे कुछ हद तक पानी की जरूरत पूरी हो सकेगी। पानी की समस्या से निपटने के लिए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। 
बासी समोसे और जलेबी नष्ट कराए 
टनकपुर(चंपावत)। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने शनिवार को मां पूर्णागिरि धाम के ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार, शारदा चुंगी और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ठुलीगाड़ की एक दुकान में बासी समोसे और जलेबी नष्ट कर दुकानदार को भविष्य में कार्रवाई की हिदायत दी गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और शारदा चुंगी क्षेत्र के होटल, ढाबा संचालकों को भी बासी और दूषित खाद्य सामग्री बेचे जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें