फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं मां के दरबार में शीश नवाया

Sat, 11 Apr 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन के लिए आगे बढ़ते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। शनिवार को अवकाश का दिन होने के कारण मां पूर्णागिरि मेले में 17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। ट्रेन, बस के साथ निजी वाहन और मां के डोले के साथ पैदल श्रद्धालु पड़ाव क्षेत्रों में पहुंचने से संपूर्ण धाम भक्ति में डूबा रहा।
विज्ञापन

दो दिन मौसम का मिजाज कुछ बदलने के बाद मौसम खुलते ही श्रद्धालुओं के जत्थे आना शुरू हो गए हैं। अवकाश के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं के जत्थे ट्रेनों से आते रहे। इसके साथ ही बूम, ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर के पास बनी पार्किंग निजी वाहनों से पैक रहीं। मौसम खुलने से ठूलीगाड़ से आगे दिनभर पैदल जत्थे भी आगे बढ़ते रहे।
मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि 24 घंटे मां के दर्शन की व्यवस्था के लिए स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। इस दौरान मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी भी टीम के साथ मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने बताया कि अवकाश के कारण कामकाजी लोग अपने निजी वाहनों से भी अधिक संख्या में उमड़े। इधर, मां के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने नगर के शारदा घाट में स्नान भी किया। स्नान के वह बाद कई श्रद्धालु नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें