चंपावत। पुलिस के साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार बने दो लोगों के खाते में शत-प्रतिशत राशि वापस कराई गई है। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ितोंं को राहत मिली है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अज्ञात साइबर ठगों की ओर से दो लोगों से कुल 59,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई।
साइबर सेल को इसकी सूचना मिलते ही आवेदकों से लेन-देन का पूर्ण विवरण जुटाया गया। यूपीआई और बैक नोडल से संपर्क कर आवेदक के खाते से निकाली गई राशि को विधिक कार्रवाई कर आवेदकों के खातों में लौटा दी गई।
मामले में टनकपुर निवासी मोहम्मद उस्मान को कार बेचने और ललित सिंह को सस्ती बाइक के नाम पर ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया गया था। पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल, बिहारी लाल और रितेश बोहरा आदि शामिल रहे।