फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अग्निवीर भर्ती के लिए 28 तक पूरी कर लें तैयारी

Wed, 18 Oct 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में अ​ग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी बैठक लेते एसडीएम आकाश जोशी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अग्निवीर भर्ती के लिए सभी तैयारियां 28 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएंगी। बुधवार को यहां तहसील में हुई बैठक में एसडीएम आकाश जोशी ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए। भर्ती रैली के लिए निष्पक्ष और पुख्ता पारदर्शी इंतजाम करने के दावे किए गए हैं। अग्निवीर भर्ती रैली बनबसा के आर्मी मैदान में एक नवंबर से दस नवंबर तक होगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को सभी जरूरी सुविधाएं तैयार कर ली जाएं। घास कटिंग ट्रैक्टर, रोड रोलर, मोबाइल शौचालय व्यवस्था, पेयजल, बिजली, एंबुलेंस, स्वास्थ्य, ऑक्सीजन सिलेंडर, बैरिकेडिंग आदि की मांग की गई है। तैयारी बैठक में मेजर डॉक्टर सिराज, सीओ अविनाश वर्मा, बनबसा के एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण, टनकपुर के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, बनबसा के ईओ दीपक बुड़लाकोटी, लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत, जेई संजय भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें