फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्डन इंटर कॉलेज ने जीती खिताबी जंग

Thu, 09 Aug 2018 11:25 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
गोरल कप फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरल कप फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-19) की खिताबी जंग में मॉर्डन इंटर कॉलेज चंपावत ने जीत ली है। मुख्य अतिथि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीड़ के प्रधानाचार्य महेंद्र बोरा ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी।  
विज्ञापन

स्पोर्ट्स क्लब चंपावत की ओर से गोरलचौड़ मैदान में बृहस्पतिवार को हुए फाइनल में निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल रहित बराबरी पर थी।

टाई ब्रेकर में मैच का फैसला हुआ। इसमें विकास, अनिकेत और सचिन के गोलों की बदौलत मॉर्डन इंटर कॉलेज ने जीत हासिल की। पराजित टीम की ओर से एकमात्र गोल निशांत ने किया। नितिन तड़ागी रेफरी और शुभम गहतोड़ी, नीरज नाथ लाइनमैन थे। वहां विजेता चौधरी, मुकुल ढेक, सुनील गड़कोटी, मुकेश वर्मा, नीरज जोशी, रोहित सिंह, लक्ष्मी साह, मंदीप ढेक आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें