टनकपुर (चंपावत)। नगर से सटे सालवनी के पास एक व्यक्ति से नकदी और मोबाइल लूटने से सनसनी मच गई। सूचना पर काेतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया।
सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि खनन रोखड़ क्षेत्र निवासी सर्वेश कश्यप ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे वह खच्चर पड़ाव के पास सालवनी के जंगल से होकर आ रहा था। इस बीच दो लोगों ने उससे 500 रुपये और मोबाइल लूट लिया।
एसआई ओम प्रकाश ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेलवे पटरी मनिहार गोठ के पास से मनिहारगोठ निवासी आरोपी मो. इरफान और रिजवान उर्फ आका को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से लूटा गया सामान बरामद कर लिया। दोनों के खिलाफ धारा 317 की वृद्धि कर ली है। पुलिस टीम में एसआई पूरन सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, विनोद यादव, कांस्टेबल नासिर शामिल रहे।