बाराकोट में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से पूर्व बीडीओ को ज्ञापन सौंपते मनरेगा कर्मी।
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। नियमितीकरण, समायोजन आदि की मांगों के लिए मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस मौके पर मनरेगाकर्मियों ने विकास भवन में सीडीओ आरएस रावत को ज्ञापन सौंपा।
बाराकोट विकासखंड में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने सरकार पर उनकी मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। कर्मचारियों का कहना है कि मनरेगा कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से मनरेगा कर्मियों को नियमितीकरण, समायोजन, ग्रेड पे देने आदि मांगें की जा रही थी। सरकार की ओर से उनकी मांगों की सरासर अनदेखी की जा रही है। डीपीओ सुनील गुप्ता, राजू अधिकारी, दीपक कालाकोटी, चंचल सिंह बोहरा, उमेश चंद्र जोशी, पंकज फर्त्याल, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राजेंद्र सिंह महर आदि का कहना है कि यदि सरकार शीघ्र उनकी मांगें पूरी नहीं करती तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशन पर आंदोलन तेज किया जाएगा।