लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने रायनगर चौड़ी में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनी। विधायक ने गांव में निर्माणाधीन मंदिर के लिए विधायक निधि से ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त हो जाएगी। ग्रामीणों ने विधायक को गांव में पेयजलापूर्ति सुधारने की मांग की। विधायक ने मौके से ही फोन कर जल संस्थान के अधिकारियों को व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों का कहना था कि सरकार ने आधार कार्ड को अनिवार्य किया है, लेकिन कई ग्रामीणों के आधार कार्ड न बनने से उन्हें पेंशन, गैस, बैंक में खाता खोलने में परेशानी हो रही है। विधायक ने गांव में आधार कार्ड शिविर लगाने की बात कही।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद राय की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्य भैरव राय ने संचालन किया। पूर्व प्रधान रमेश चंद्र राय, गंगा दत्त राय, केशव गिरि, मोहन चंद्र राय, प्रकाश राय, मनोहर राय, उमापति राय, केशव राय, हरीश राय, चेतराम राय, खीमानंद राय, दुर्गा दत्त आदि ने विधायक का स्वागत किया।