फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल...

Thu, 05 May 2016 10:50 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय का समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र, छात्राओं ने शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। विजेताओं, मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन


एसडीएम सीएस डोबाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों से जीवन का ऊंचा लक्ष्य निर्धारित कर हर क्षेत्र में सक्रिय रहने को कहा। प्राचार्य बीडी ओली ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कहा कि विद्यालय के छात्र शिक्षा समेत खेलकूद, सांस्कृतिक क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

शिक्षाविद सुरेश चंद्र भट्ट, नाथू राम राय, बंशीधर कलौनी, नाथूराम राय ने बच्चों को पुरस्कृत किया। बच्चों की प्रस्तुति ‘एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल’, ‘सिलगड़ी का पाला चाला ओ साली’, समूहगान, भ्रष्टाचार पर आधारित नाटक, महाराष्ट्र का लाउडी नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रवक्ता पीसी पांडेय ने सभी का आभार जताया। नेहा द्विवेदी, बीनू गहतोड़ी, उमेश कुमारी के संयोजन में ज्योति पांडेय, उमेश कुमारी ने संचालन किया। 
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन बनने की उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन की पहल पर विद्यालय को छमनियांचौड़ में करीब सात एकड़ भूमि मिल चुकी है। जिसमें स्वामित्व लेने के बाद विद्यालय प्रशासन ने घेराबंदी कर दी है। 12 साल पहले लोहाघाट में केंद्रीय विद्यालय खुलने के बाद भूमि का प्रकरण हल न होने के कारण विद्यालय जिला पंचायत के भवन में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें