चंपावत। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित विकास कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा की। बताया कि कोरोना काल में जिले में भी अधिक संख्या में प्रवासी आए हैं, जिनको आजीविका चलाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने के साथ विभिन्न लाभप्रद योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उनका उत्साह बढ़ाने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से तीन वर्षों में विधायक निधि से मिले बजट, हुए कार्य, इस वित्तीय वर्ष की योजना की रिपोर्ट सप्ताहभर में दिलाने को कहा।
विधायक ने लड़ाबोरा, फागपुर, कफलांग, कस्तूरबा गांधी टनकपुर में विद्यालय की जीर्णशीर्ण स्थिति की मरम्मत कराने, सिचाई विभाग को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत गंडक नदी के जलस्तर को बढ़ाने के, पूणागिरि में बनने वाले रोपवे में जो भी कठिनाई हो रही है उसे दूर करने, कृषि विभाग को उन्नत बीज किसानों तक पहुंचाने, क्वारेला पेयजल योजना को शीघ्र पूरा करने, बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरी तैयारी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ एसके पंत, डीएसटीओ एचबी बचखेती, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जीएम डीआईसी मीरा बोहरा, एएमई जिला पंचायत राजेश कुमार, ईई एनएच एलडी मथेला, एनके आर्या, पीएस बृजवाल, केसी जोशी, दीपक मुरारी, राजेश उप्रेती, कैलाश अधिकारी, मनोज तड़ागी, गिरीश जोशी, मोहन चंद्र गडक़ोटी, भुवन भट्ट, जय दत्त जोशी, मोहन अधिकारी, दीपक उप्रेती आदि रहेे।
विधायक गहतोड़ी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
चंपावत। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन आईसीयू के कार्यों का निरीक्षण कर कोविड-19 से निपटने की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना जांच के लिए आई टूनेट मशीन के साथ ही कोविड वार्ड की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। बताया कि विधायक निधि से अस्पताल में दो वेंटिलेटर लगाए जा चुके हैं। जरूरत पड़ी तो अस्पताल के लिए और जरूरी संसाधन और दिलाए जाएंगे। उन्होंने जिला अस्पताल में विधायक निधि से हुए कार्यों का ब्यौरा भी तलब किया। इस दौरान डॉ. हर्ष सिंह ऐरी, डॉ. शोभित तिवारी, डॉ. वर्षा के साथ ही भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, दीपक मुरारी, गिरीश जोशी, कृष्णा जोशी, मोहन सिंह अधिकारी, शत्रुघ्न कोठारी, मनमोहन सिंह आदि रहे।