फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक गहतोड़ी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर बढ़ाया हौंसला

विज्ञापन
मेधावी छात्र करन उप्रेती और छात्रा कंचन जोशी को आर्थिक मदद का चेक सौंपते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रतिभा को प्रोत्साहित और जरूरतमंद की मदद करने वाले क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर आर्थिक मदद भी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में राज्य की मेरिट सूची में 22वां और जिले के टॉपर सूची में तीसरे स्थान पर रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामचंद्र चौड़ाकोटी जीआईसी सूखीढांग के छात्र बमनजौल निवासी करन उप्रेती को बधाई दी। आगे की शिक्षा में मदद के लिए उसे 25 हजार रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप दिया है। पांच साल की उम्र में ही करन के सिर से पिता का साया उठ गया था। उसकी मां विमला देवी भोजनमाता हैं। करन भी पढ़ाई के साथ मजदूरी करता है। विधायक ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा पास करने वाली सूखीढांग इंटर कॉलेज की ही छात्रा कंचन जोशी को भी बधाई देकर 5100 रुपये का पुरस्कार दिया है। विधायक गहतोड़ी ने भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें