फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दूर होगी डिग्री कॉलेजों में प्राध्यापकों की कमी : डॉ. रावत

विज्ञापन
हाविद्यालय के नवनिर्मित वाणिज्य संकाय भवन का लोकार्पण करते उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, व - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को यहां राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। शिक्षा के विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। डिग्री कॉलेजों में प्राध्यापकों की कमी भी जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. रावत ने कहा कि वाणिज्य संकाय के नवनिर्मित भवन के लिए फर्नीचर, लैब, सीसी कैमरे और शौचालय के लिए जल्द बजट अवमुक्त किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने डिग्री कॉलेज की हर जरूरत को पूरा कराने का भरोसा दिया। समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला ने भी विचार रखे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडी समिति सभापति राम दत्त जोशी, हयात सिंह महरा, प्राचार्य डॉ. जी प्रकाश, रूसा के नोडल अधिकारी डॉ. एसके कटियार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
रिलीज बजट खर्च होने के बाद लें विधायक निधि
टनकपुर। वाणिज्य संकाय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में विधायक कैलाश गहतोड़ी ने डिग्री कॉलेज को विधायक निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कॉलेज प्रशासन से यह कहते हुए विधायक ने निधि न लेने की अपील की। कहा कि कॉलेज को शासन की ओर से पहले ही 1.40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जिसमें से अभी भी कॉलेज के पास बजट बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले बचे हुए बजट से कॉलेज की जरूरतों को पूरा करें।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री से की कॉलेज को कैंपस का दर्जा देने की मांग
टनकपुर। छात्र संघ अध्यक्ष त्रिभुवन बेलवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री से डिग्री कॉलेज को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस का दर्जा देने, एमएससी और एम कॉम की कक्षा मंजूर करने, कॉलेज परिसर से लगी लासा डिपो और वन विभाग की भूमि कॉलेज को हस्तांतरित करने, कालेज में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर तैनाती करने की मांग की। एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने मंत्री को ज्ञापन देकर नवनिर्मित भवन की छत में खामी बताते हुए जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि छत का झुकाव नीचे की ओर होने से भविष्य में हादसे का खतरा पैदा हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के सचिव आयुष उपाध्याय, नीरज मिश्रा, आनंद यादव, राहुल कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें