विधायक और संसदीय सचिव हेमेश खर्कवाल ने क्षेत्र भ्रमण कर विधायक निधि से किए जाने वाले निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने शहीद सैनिक स्मारक निर्माण को भूमि का चयन कर पांच लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। कहा कि नगर पंचायत द्वारा जल्द ही स्मारक का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विधायक और संसदीय सचिव हेमेश खर्कवाल ने क्षेत्र का भ्रमण कर विधायक निधि से किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए बनने वाले ईसीएचएस केंद्र के लिए भूमि एलाट करने के अलावा शहीद सैनिक स्मारक भूमि का चयन किया। बताया कि स्मारक के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये नगर पंचायत को दिए गए हैं। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि जल्द ही बनबसा में सेना द्वारा ईसीएचएस केंद्र भी बनाया जाएगा जिसके लिए बनबसा स्टेडियम के समीप भूमि चयनित की गई है। इसके अलावा उन्होंने कैनाल स्थित वाल्मीकि मंदिर, शारदा तट पर शवदाह गृह के निर्माण का जायजा लिया।
आनंदपुर, बनबसा बाजार में होने वाले विकास और निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस मौके पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, थानाध्यक्ष विनोद यादव, पटवारी विरेंद्र कुमार,मंडी परिषद अध्यक्ष हरीश भट्ट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान, रमेश चंद, कपिल भार्गव, अनिल चौधरी, अमित भट्ट, पूर्व सैनिक कल्याण समिति उपाध्यक्ष पुष्कर कापड़ी आदि मौजूद थे।