फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा, रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू 

Mon, 30 Oct 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
चंपावत केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र को खसरे का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। फोटो योगेश जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में खसरा, रूबेला टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। एक माह तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने उदयन स्कूल से किया। उन्होंने बच्चों को खसरा, रूबेला के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देने के साथ उससे बचाव हेतु टीका लगाने को कहा। डीएम ने उदयन स्कूल के बाद प्राथमिक विद्यालय गोरलचौड़, गोरलचौड़ के दोनों आंगनबाड़ी केंद्र, एंजल्स स्कूल में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मिजिल्स, रूबेला टीकाकरण अभियान के प्रथम दिन 16 निजी और सरकारी स्कूलों में टीकाकरण किया गया। उदयन स्कूल में 595, प्राथमिक विद्यालय गोरलचौड़ में 83, गोरलचौड़ के दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में 99 तथा एंजल्स स्कूल के 225 बच्चों का टीकाकरण किया गया। सीडीओ एसएस बिष्ट ने फुंगर स्कूल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने धौन, डीपीआरओ सुरेश बैनी ने चल्थी में टीकाकरण का शुभारंभ किया।

अभियान के तहत आज जीआईसी धौन में 210, आंगनबाड़ी केंद्र धौन में 35, प्राथमिक विद्यालय धौन में 33, जीआईसी दियूरी में 169, चल्थी में 79, सूखीढ़ांग में 104 के साथ जीआईसी स्वांला, दियारतोली, सिप्टी तथा प्राथमिक विद्यालय स्वांला में टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएस बोरा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी ठाकुर, डॉ. रश्मि पंत, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट सहित चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


तीन स्कूलों में 950 से अधिक बच्चों का किया गया टीकाकरण 
लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर क्षेत्र के तीन विद्यालयों में खसरा, रूबेला टीकाकरण कर अभियान का शुभारंभ किया। प्रथम दिन 950 से अधिक छात्र-छात्राओं को खसरा, रूबेला का टीकाकरण किया गया। नगर के डीएवी, सीमांत मांटेसरी स्कूल और मल्लिकार्जुन स्कूल में मुख्य अतिथि चेयरमेन लता वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने सभी लोगों ने अपने 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से खसरा, रूबेला का टीका लगाने पर जोर दिया। लोहाघाट सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके जोशी के दिशा-निर्दशन में बच्चों को खसरा, रूबेला का टीका लगाकर अभियान की शुरूआत की गई। डॉ. जोशी का कहना है कि हर साल देश में खसरा रूबेला रोग से लाखों बच्चों की मौतें होती हैं।

अपने बच्चों को इन रोगों की चपेट में आने से बचाने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने पर जोर दिया। अभियान में डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. प्रभा जोशी, एलडी जोशी, सीता गहतोड़ी, राकेश पंत आदि ने सहयोग किया। 

पहले दिन 980 में 860 बच्चों को लगे टीके
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र में भी सोमवार से खसरा व रूबैला टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। राउमावि आमबाग में अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद ने किया। उन्होंने अभियान में लगे कर्मचारियों से पूरी निष्ठा के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। 

अभियान के पहले दिन क्षेत्र के पांच विद्यालय में चले टीकारण में नौ से 15 वर्ष आयु के 980 बच्चों में 860 बच्चों को खसरा व रूबैला के टीके लगाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएच ह्यांकी ने बताया कि राउमावि आमबाग में 30 से 254, राइंका गैंड़ाखाली में 112 में से 100, संजय स्मृति विद्यालय में 148 में 125, न्यू लाइट सैनिक स्कूल में 183 में 1754 व पैरामाउंट स्कूल में 232 बच्चों को टीके लगाए गए। अनुपस्थित रहे बच्चों को बाद में टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें