फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम

Mon, 30 Oct 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
चंपावत में बगैर हेलमेट के स्कूली चलाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बगैर हेलमेट और तेज गति से दुपहिया वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। सोमवार को भी काफी संख्या में लोग बगैर हेलमेट पहने तेज गति से दुपहिया वाहन चलाते देखे गए। इसके अलावा कई दुपहिया वाहन सवार हेलमेट सिर पर पहनने के बजाए मोटरसाइकिल पर लटका कर चल रहे हैं। दुपहिया वाहन को तेज गति से दौड़ाने, बगैर हेलमेट और ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस कप्तान ने बीते दिनों टनकपुर में कमान खुद संभाली।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में एसपी कार्यालय के अलावा पुलिस का भारी लाव-लश्कर होने के बाद भी दुपहिया वाहन चालक बेलगाम हैं। हालांकि पुलिस तेज गति से बाइक चलाने वालों, बगैर हेलमेट और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने का दम भर रही है। बावजूद इसके बाइक सवारों के हौसले बुलंद हैं। ये बाइक सवार न सिर्फ तेज गति से दुपहिया वाहन दौड़ाते हैं। बल्कि हेलमेट को पहनने के बजाय मोटरसाइकिल पर लटका कर चलते हैं।

पुलिस का दावा है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के लिए एक टीम ट्रेफिक पुलिस और दो टीम सिविल पुलिस की गठित की हैं। यातायात पुलिस के उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश का कहना है कि ऐसे बाइक सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। बीते तीन दिनों में तेज गति से बाइक चलाने, बगैर हेलमेट और बाइक में ओवरलोडिंग करने वाले 59 सवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 7800 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

-आरएस डांगी, प्रभारी कोतवाल, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें