फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा को अगवा करने पर राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर छात्रा को मुक्त करा लिया है। युवक के खिलाफ धारा 363, 366 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक इंद्र सिंह बोरा ने बताया कि तहसील के एक गांव की दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा (16) रविवार को अचानक घर से गायब हो गई। छात्रा की मां ने मेहरचौर गांव निवासी संदीप कुमार (23) पुत्र दीवान राम के खिलाफ राजस्व पुलिस में उसकी बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र डसीला, वीरेंद्र बोरा और अजंता दुग्ताल के नेतृत्व में मेहरचौर गांव गई टीम ने युवक के घर से छात्रा को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


राजस्व पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यदि पुष्टि हुई तो युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। राजस्व पुलिस ने इस मामले में बेहद तत्परता से काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें