फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नाबालिग ने जना शिशु, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Thu, 23 May 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने दुष्कर्म के बाद शिशु को जन्म दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव में नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में शिशु को जन्म दिया है। छात्रा के साथ क्षेत्र का एक युवक लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था।
किशोरी ने बुधवार को चंपावत जिले के एक अस्पताल में शिशु को जन्म दिया है। निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित धारा 376 में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अंजू यादव कर रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें