फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में दो दिन बाद शुरू हुई खनन निकासी

Thu, 21 Dec 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दो दिन बंद रखने के बाद टनकपुर शारदा नदी से बृहस्पतिवार से खनन निकासी शुरू हो गई है। खनन शुरू होने से मजदूरों के चेहरे भी खिल गए हैं। खनन के वाहनों में अब जीपीएस की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन

वन विकास निगम के शारदा बैराज स्थित तौल कांटों से ई-रवन्ना काटने में हो रही देरी, निगम तौल कांटे क्षेत्र में पीने के पानी और आसपास पानी का छिड़काव की मांग को लेकर दो दिन तक गतिरोध बने रहने से खनन निकासी नहीं हो सकी थी। वन निगम की ओर से इन कमियों को दूर करने के बाद बृहस्पतिवार से खनन शुरू कर दिया गया है। शारदा ट्रक संगठन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि उपखनिज निकासी के लिए वन विकास निगम में 602 वाहन पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें