फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज निकासी का फैसला टाला

Sat, 02 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर खनिज भंडारण नियमावली में संशोधन के मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा दिए आश्वासन के बाद खनन कारोबारियों ने चार जनवरी से खनिज निकास का फैसला टाल दिया है। रविवार को कारोबारियों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएगा।
विज्ञापन


चंपावत में मुख्यमंत्री से मिले खनन कारोबारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में नई खनिज भंडारण नियमावली बनाई गई, लेकिन अलग-अलग भौगोलिक स्थिति के कारण कुछ जगहों पर खनन कारोबारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कारोबारियों को आश्वस्त किया है कि तीन-चार दिन के अंदर कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर नियमावली में संशोधन कर भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप पूर्व की भांति भंडारण का प्रावधान कराया जाएगा।

शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद यह तय किया गया है कि शारदा से खनिज निकासी नियमावली में संशोधन होने के बाद ही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि यूनियन का शिष्टमंडल फिर मुख्यमंत्री से मिलने क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में रविवार को देहरादून रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें