फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैतृक गांव पहुंचने पर फौजी अफसर नितिन का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
फौज में अफसर बने नितिन बोहरा का पहली बार अपने गांव चंपावत के मुड़ियानी पहुंचने पर माल्यार्पण कर स - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत के मुड़ियानी गांव के निवासी नितिन बोहरा 12 दिसंबर को फौज में लेफ्टिनेंट बने। देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद वे सेना का हिस्सा बने।
विज्ञापन

बुधवार को अपने पैतृक गांव पहुंचने पर उनका माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया गया। जेसीओ पिता मोहन सिंह बोहरा और गृहणी मां भागीरथी के 23 वर्षीय बेटे नितिन बोहरा के अफसर बनने पर ग्रामीणों ने यहां मंदिर परिसर में स्वागत समारोह में उनका स्वागत किया। बता दें कि नितिन बोहरा अपने फौजी रहे पिता के साथ मुंबई में ही पले बढ़े थे। इस मौके पर पूर्व प्रधान देवेंद्र मेहरा, लक्ष्मण सिंह बोहरा, पूर्व सैनिक दीवान सिंह, हुकुम सिंह, चंदन सिंह, रामदत्त जोशी, अंबादत्त जोशी, शिवराज महर, पूर्व प्रधान संजय रावत, प्रधान तुलसी देवी आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें