फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीका लगने के बाद 30 मिनट तक होगी निगरानी

विज्ञापन
चंपावत में कोरोना टीकाकरण की बुनियादी जानकारी देते सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपवत। कोविड के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने टीकाकरण की बेसिक जानकारी दी। बताया कि टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक निगरानी की जाएगी। निर्धारित टीकाकरण स्थलों पर एक समय में सिर्फ एक ही व्यक्ति के आने की इजाजत होगी। जिले में फिलहाल 2163 लोग टीकाकरण के लिए चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप केविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (को-विन) प्रणाली का इस्तेमाल टीकाकरण के लिए सूचीबद्ध लाभार्थियों का पता लगाने में किया जाएगा। जिस जगह टीके लगाए जाएंगे, वहां प्राथमिकता में रखे पंजीकृत लोगों का ही टीकाकरण होगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, सीएचसी की एमएस डॉ. श्वेता खर्कवाल के अलवा फार्मेसिस्ट और एएनएम मौजूद थे। टनकपुर में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें