बाराकोट में स्कबर के नीचे रहने को मजबूर महिला।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के लिंक रोड में कैलाड़ी तोक में धारागाड़ विद्युत सब स्टेशन के पास एक अधेड़ महिला डेढ़ साल से कलवर्ट से नीचे रहने को मजबूर है। पुलिस प्रशासन की ओर से इस महिला की कोई सुध न लिए जाने पर क्षेत्रीय लोग हैरान हैं। उन्होंने प्रशासन से महिला के किसी सुरक्षित स्थान में रहने की व्यवस्था करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी महिला से मिलने गए। महिला ने अपना नाम जयंती देवी बताया। महिला का कहना है कि वह पिछले डेढ़ साल से कलवर्ट में रह रही हैं। रहने के लिए कहीं जगह न मिलने के कारण उसे कलवर्ट के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ा। नगेंद्र का कहना है कि महिला कुछ मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। वह अपना मायका काकड़ बाराकोट बताती है। इतने लंबे समय से इस महिला का संज्ञान न लोनिवि ने लिया, और न ही प्रशासन ने। जबकि इसके पास ही तहसील कार्यालय है।