जीआईसी चौमेल में मेधावी छात्र छात्रा को सम्मानित करते द्वितीय कमान अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी चौमेल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के टॉपर छात्र छात्राओं को आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार की ओर से सम्मानित किया गया।
मंगलवार को प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्या की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 78.04 फीसदी अंक लाने वाली छात्रा ज्योति महर और हाईस्कूल परीक्षा में 66.80 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रकाश सिंह को सम्मानित किया गया। दोनों ही मेधावी विद्यार्थियों को द्वितीय कमान अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने उनके चाचा छतोली निवासी श्याम सिंह पंवार, भाई हेमंत सिंह पंवार, बलवंत सिंह पंवार की ओर से पांच-पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार और जीके की पुस्तकें देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश चंद्र जोशी, सांसद प्रतिनिधि दिवान सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे। संवाद