चंपावत जिले के बुंगाख्याली में पैर फिसलने से घायल महिला पुष्पा देवी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के बिरगुल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुंगाख्याली में मंगलवार को घास काटने जंगल गई महिला पैर फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुंगाख्याली ग्राम पंचायत की रेखा देवी पत्नी कमल सिंह अमलान नामक जगह में पहाड़ी में घास काटने गई थी। इस दौरान वह पैर फिसलकर गिरने से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे डोली से सड़क तक और वहां से वाहन में लोहाघाट अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ग्राम प्रधान सुरेश सिंह बिष्ट, महेश पंगरिया, सूरज बिष्ट, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह, चतुर सिंह, संजय सिंह आदि ने पीड़ित महिला के उपचार के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग उठाई है। संवाद