फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कृत हुईं मेधावी बेटियां

विज्ञापन
पाटी में मेधावी बेटियों को सम्मानित करती ब्लाक प्रमुख सुमनलता। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी बेटियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में बीडीओ डॉ.अमित ममगांई की अध्यक्षता और शिक्षक रवीश पचौली के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने किया। इस वर्ष एसएससी उत्तीर्ण निशा ओली, हाईस्कूल परीक्षा में चंपावत जिले में बालिकाओं में टॉपर रही आरती टम्टा, राज्य स्तरीय कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम रही रीमा लडवाल को पुरस्कृत किया गया। बीडीओ डा.ममगांई ने बालिका शिक्षा, सीडीपीओ आशा पंत ने उचित पोषण की जानकारी दी। इस मौके पर सुपरवाइजर बिंद्रा बिष्ट, तनूजा वर्मा, रमेश राम, पूरन भट्ट, पुष्पा ओली, रमेश पाटनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें