फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद नामित न किए जाने पर भड़के पूर्व सभासद प्रकाश

विज्ञापन
पूर्व सभासद प्रकाशनाथ। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका में सभासद नामित होने के बाद असंतोष की आहट भी शुरू हो गई है। इसे लेकर पूर्व सभासद और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रकाशनाथ ने सोशल मीडिया में एतराज जताते हुए पार्टी से अलग होने पर विचार करने की बात कही है। कहा कि वे डेढ़ दशक से भाजपा से जुड़े हैं, लेकिन उनकी वरिष्ठता, निष्ठा और जनाधार की अनदेखी की गई है। प्रकाशनाथ की पत्नी कविता गोस्वामी इस वक्त गोरलचौड़ वार्ड से सभासद भी हैं।
विज्ञापन

भाजपा चंपावत मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी ने कहा कि नामित सभासद के लिए भेजे गए नामों के पैनल में प्रकाशनाथ का नाम भी था। संगठन ने सभी पहलुओं पर विचार कर कैलाश पांडेय के नाम पर मोहर लगाई। यह फैसला सभी के लिए मान्य है। प्रकाशनाथ की नाराजगी को दूर किया जाएगा। वहीं प्रकाशनाथ सोशल मीडिया में लिखी बात पर कायम हैं। चंपावत जिले की चारों नगर निकायों के लिए शनिवार को पांच सदस्यों को नामित किया गया था। इसमें चंपावत पालिका के लिए युवा उद्यमी कैलाश पांडेय को नामित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें