चंपावत जिला अस्पताल में पीएमएस संघ की बैठक में मौजूद चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में शनिवार को प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बीच बैठक आयोजित हुई। इसमें बीते दिनों लोहाघाट अस्पताल में अभद्रता के मामले में सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने लिखित रूप में माफीनामा दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा नहीं की जाएगी। इसके बाद चिकित्सकों और सीएमओ के बीच चला आ रहा विवाद फिलहाल थम गया है।
सीएमओ ने लोहाघाट स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक से 12 फरवरी को धरना प्रदर्शन करने वालों का स्पष्टीकरण और लिखित रूप में माफीनामा देने को कहा है। कर्मचारियों को 19 फरवरी तक स्पष्टीकरण और माफीनामा देना होगा।
इसके लिए डॉ. कुलदीप यादव को जांच अधिकारी बनाया गया है। सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि 15 दिन के बाद जिला अस्पताल में दोबारा पीएमएस की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें अस्पताल की गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर डॉ. प्रदीप बिष्ट, डॉ. एचएस ऐरी, डॉ. इंदरजीत पांडेय, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. वर्षा, डॉ. वेंकटेश द्विवेदी, डॉ. विवेक, डॉ. मनीष, डॉ. मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो