फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल के अफसरों की बैठक

Thu, 27 Oct 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
भारत-नेपाल के अफसरों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल के पुलिस अधिकारियों की बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-दूसरे के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने, सीमा पर दोनों ओर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया। पिछली बैठकों में रखी गई विभिन्न समस्याओं की समीक्षा की भी गई।
विज्ञापन


एनएचपीसी अतिथि गृह में डीआईजी अजय रौतेला की अध्यक्षता में हुई दोनों देशों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में सीमा पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने पर मंथन हुआ। भारत-नेपाल मैत्री प्रगाढ़ करने को तालमेल बनाने का निर्णय लिया गया। सीमा क्षेत्र पर आए दिन पैदा होने वाली स्थानीय समस्याओं के निस्तारण का निर्णय लिया।

दोनों देशों के अधिकारियों में कानून-व्यवस्था में पुलिस विभाग की समस्याओं और उनके निदान के साथ ही अपराधियों, संदिग्धों, अनजान व्यक्तियों के सत्यापन करने पर सहमति बनी। नेपाल के डीआईजी विजय कुमार भट्ट ने संदिग्धों का पुलिस सत्यापन करने, सीमा पर नेपाली नागरिकों का उत्पीड़न नहीं होने देने, शारदा बैराज गेट खुलने के समय को बढ़ाने, एंबुलेंस और मेडिकल ऐड के लिए बैराज गेट हर समय खोलने जैसी स्थानीय समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने कई समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया है। भारतीय डीआईजी ने जहरखुरानी गिरोह की वारदातों पर अंकुश लगाने को नेपाल के अधिकारियों से नेपाली नागरिकों को जागरूक करने की अपील की। दोनों देशों के डीआईजी ने बताया कि सीमा पर कुछ समस्याएं भारत और नेपाल सरकारों द्वारा हल की जानी हैं।

बैठक में एसपी नवनीत भुल्लर, एसपी अभिसूचना अमित श्रीवास्तव, सीओ राजन सिंह रौतेला, धारचूला के सीओ ज्ञान सिंह, ऊधमसिंह नगर के सीओ राजेश भट्ट, एसडीएम अनिल चन्याल, नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) मनोहर प्रसाद खनाल, एसएसपी रामप्रसाद श्रेष्ठ, एसपी तुलसी प्रसाद अधिकारी आदि मौजूद थे।

भारत-नेपाल पुलिस अधिकारियों की बैठक में नेपाल की जेल में बंद एक अपराधी के चकमा देकर फरार होने पर चर्चा हुई। भारतीय पुलिस ने नेपाल पुलिस को मदद का भरोसा दिलाया। नेपाल के डीआईजी विजय कुमार भट्ट ने बताया कि नेपाल में मानव तस्करी में लिप्त नेपाली अपराधी सूरज कोहली नेपाल के कानून के तहत पुलिस के साथ खरीदारी को जेल से बाहर आया था। इस बीच वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उक्त अपराधी के पलिया बार्डर से भारत प्रवेश करने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें