फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड ने पास किया 3 लाख 34 हजार का लाभ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका बोर्ड ने तीन लाख 34 हजार 358 रूपये लाभ का बजट पास किया है। इसके अलावा सीमेंट रोड पर खटीमा रेंज कार्यालय परिसर में सब्जी मंडी बनाए जाने समेत विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्ताव पास किए गए हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता व प्रभारी ईओ अभिनव कुमार के संचालन में हुई बैठक में आय-व्यय पर चर्चा कर 3.34 हजार 358 रुपये का लाभांश बजट पास किया गया।
वार्ड संख्या दो और आठ के बीच फुटपाथ पर टाइल्स लगाने, पालिका परिसर सामुदायिक भवन व पार्किंग स्थल के ऊपर कम्यूनिटी हॉल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग से बजट मांगने, सीवर लाइन निर्माण, क्षतिग्रस्त नई पेयजल लाइन बिछाने, नगर की भूमि का नियमितीकरण, लाइब्रेरी का नाम विवेकानंद नागरिक लाइब्रेरी रख जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन

बैठक मेें सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट, योगेश पांडेय, सविता बिष्ट, नामित सभासद केदार जोशी, कलावती कापड़ी, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, कैलाश पटवाल, कर निरीक्षक प्रियंका रैकवाल, विनोद बिष्ट, अनुराधा यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें