नगर पंचायत की पहल पर गांधी जयंती के अवसर पर जवाहर पार्क में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने किया। जीवन सिंह मेहता और विमल कलौनी के संचालन में हुई गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में मीना कुंवर, शिखा गड़कोटी, कविता वर्मा, कुर्सी दौड़ में रेखा पुजारी, रेखा कार्की, किरन जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। रस्सा-कस्सी में ज्योति बिनवाल विजेता, पूजा थापा उपविजेता रही।
सुई धागा दौड़ में पूजा थापा, पार्वती शर्मा, कविता बगौली, चम्मच दौड़ में गीता बिष्ट, गीता धौनी, जया जोशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत की ओर से विधायक फर्त्याल ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय, चंपावत दर्शन पुस्तक के लेखक शिक्षक इंद्र लाल वर्मा और कराटे में स्वर्ण पदक विजेता साक्षी बिष्ट और ज्योति बिष्ट को सम्मानित किया गया। निर्णायक जीवन राय, गोविंद बोहरा, आनंद पुजारी, गोविंद वर्मा थे। आयोजन में सभासद रेनू गड़कोटी, बल्लू माहरा, मनोज कुमार, जगदीश साह, पार्वती रावत, परवीन आदि ने सहयोग किया। सभी विजयी प्रतियोगियों को नगर पंचायत की ओर से पुरस्कृत किया गया।