फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों को सख्ती से होम क्कवारंटाइन में रहने के निर्देश

विज्ञापन
चंपावत के मुडियानी क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करती मेडिकल टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला मुख्यालय व आसपास के गांवों में बाहर से आए हुए लोगों के मेडिकल परीक्षण का सिलसिला जारी है। ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा की ओर से बुधवार को आपदा कंट्रोल रूम में क्षेत्र में बाहरी राज्यों से लोगों के आने की सूचना दिए जाने पर प्रशासन और चिकित्सा विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मेडिकल टीम ने क्षेत्र की मुड़ियानी, किसकोट और बाजरीकोट आदि ग्राम पंचायतों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मेडिकल टीम की ओर से बाहर से आए सभी लोगों को सख्ती के साथ अगले 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए। ज्येष्ठ उप प्रमुख ने लोगों से पुलिस प्रशासन के साथ ही मेडिकल टीम को सहयोग करने की अपील भी की है।
कोरोना परीक्षण को स्वास्थ्य विभाग की कभी हां-कभी ना
चंपावत। लोहाघाट में संस्थागत क्वारंटीन किए गए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक कर्मी की कोरोना वायरस के परीक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की हां-ना जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने इस कर्मी की जांच रिपोर्ट हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे जाने की बात कही थी। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने मंगलवार को कहा था कि कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट बुधवार तक आ जाएगी। लेकिन एक दिन बाद बुधवार को सीएमओ ने अपनी ही पिछली बात को खारिज कर दिया। बुधवार को उन्होंने कहा कि आईटीबीपी कर्मी की तबियत में तेजी से सुधार के चलते कोरोना की जांच नहीं कराई जा रही है। बता दें कि जिले में अब तक टनकपुर के एक नेपाली व्यक्ति की कोरोना वायरस की जांच कराई गई है। परीक्षण में ये रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अलबत्ता इस नेपाली को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें