फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत में मायके आई विवाहिता लोहाघाट में फंसी

विज्ञापन
पिता की मौत के बाद मायके सुंई में फंसी मदकोट की रेखा उप्रेती। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पिता की मौत पर पिथौरागढ़ जिले से अपने मायके लोहाघाट के सुंई गांव आई एक विवाहिता महिला लंबे समय से मायके में फंसी हुई है। महिला का एक बच्चा बीते कुछ दिनों से बीमार है। मगर कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन से महिला अपने ससुराल नहीं जा पा रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के मदकोट गांव के महिला रेखा उप्रेती के पिता प्रकाश चंद्र चौबे का सात मार्च को निधन हो गया था। पिता की मौत की खबर पर रेखा लोहाघाट ब्लाक के सुंई गांव में अपने मायके में पहुंची। पीपलपानी और अन्य गतिविधियां निपटने के बाद इससे पहले कि वह यहां से अपने ससुराल जा पाती, 22 मार्च से लॉकडाउन शुरू हो गया। महिला के पति जगदीश उप्रेती का कहना है कि उसके एक बच्चे की तबियत भी ठीक नहीं है। बच्चा बार-बार मां को याद कर रहा है। लॉकडाउन की वजह से मां और बच्चे की बीच बने फासले से समस्या बढ़ रही है। इन हालातों को देखते हुए परिजनों ने प्रशासन महिला को मदकोट भेजे जाने की गुहार लगाई है। इधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि प्रार्थना पत्र आने पर हालात को देखकर से जरूरी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें