फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में लटके रहे ताले, ऑनलान बिक्री का विरोध 

Fri, 28 Sep 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
विज्ञापन
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरध में चंपावत में प्रदशन करते दवा स्वामी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा ब्रिकी के विरोध में बृहस्पतिवार रात से जिलेभर में दुकानें बंद रख विरोध जताया। बाद में प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेज फैसला नहीं बदलने पर आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी गई। हड़ताल से जिले में तीन लाख रुपये से अधिक का दवा कारोबार प्रभावित रहा। दुकान बंद रहने से मरीज परेशान रहे। अलबत्ता चंपावत और लोहाघाट के जेनरिक औषधि केंद्र खुले रहने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


चंपावत में हुए विरोध प्रदर्शन में एसोसिएशन के संरक्षक हरीश खर्कवाल, अध्यक्ष डीके राय, महासचिव ललित जोशी, मनोज पांडेय, डीएस धौनी, भूपाल बुरांठी, विपिन प्रकाश, केएस पाटनी, केएस कार्की आदि शामिल थे।  

लोहाघाट में नगर अध्यक्ष हेम पुनेठा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती के संचालन में हुई बैठक में दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन की ब्रिकी के लिए जारी नोटिफिकेशन को निरस्त करने की मांग की। कहा कि यह फैसला ड्रग्स और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 का उल्लंघन है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा निर्णय नहीं बदलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। विरोध जताने वालों में रवि फत्र्याल, आलोक जोशी, नरेश कन्नौजिया, प्रकाश पुनेठा, नवल आर्या, कैलाश बोहरा, सुंदर गिरी, तिलकराज बोहरा आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें