रीठासाहिब (चंपावत)। जिले में कई संविदा चिकित्सकों को चार माह से मानदेय नहीं मिला है। इन्हीं में रीठा साहिब के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात चिकित्सा प्रभारी भी शामिल हैं।
दूसरे राज्यों से आए चिकित्सक अपनी सेवाएं देकर पहाड़ की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। रीठा साहिब क्षेत्र में तैनात एकमात्र चिकित्सक डॉ. नरेश कुमार गौतम पर 20 हजार की आबादी के इलाज का जिम्मा हैं।
रीठा साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं के उपचार का जिम्मा भी उन पर रहता है। वह विभाग से लगातार मानदेय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकित्सकों का मानदेय प्रमुखता से दिया जाना चाहिए। संवाद
विभाग को संविदा चिकित्सकों का मानदेय प्राथमिकता के साथ देना चाहिए। विभाग मानदेय न देकर उनकी और उनके परिवार की मुश्किल बढ़ा रह है। - हयात राम, पीएलवी, रीठा साहिब।
मानदेय को लेकर डीजी हेल्थ को पत्र भेजा गया है। डीजी हेल्थ से जैसे ही बजट मिलता है सभी संविदा चिकित्सकों के खाते में मानदेय की राशि डाल दी जाएगा। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।