फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट अस्पताल में अब होंगे डिजिटल एक्सरे

विज्ञापन
लोहाघाट सीएचसी में डिजीटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
मरीजों के लिहाज से चंपावत जिले के सबसे बड़े अस्पताल लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब डिजिटल एक्सरे हो सकेंगे। चंपावत जिला अस्पताल के बाद यह दूसरी डिजिटल एक्सरे मशीन है। बीएडीपी से 29 लाख रुपये की लागत से इस मशीन का शुभारंभ लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। उन्होंने कहा कि इस मशीन के जरिए मरीजों को गुणवत्तायुक्त सुविधा मिल सकेगी। सोमवार को अस्पताल में कोई मरीज एक्सरे के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

लोहाघाट में पुरानी मशीन के खराब होने से सितंबर 2018 से एक्सरे नहीं हो रहे थे। तीन माह पूर्व पाटी की एक्सरे मशीन यहां लाई गई थी लेकिन इससे भी खास लाभ नहीं मिल सका। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि लोहाघाट में बीएडीपी से डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई है। जल्द टनकपुर में भी डिजिटल एक्सरे मशीन शुरू हो जाएगी। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह, मुकुल राय, एलडी जोशी, लक्ष्मण बिष्ट, प्रहलाद सिंह मेहता आदि थे।
डिजिटल एक्सरे मशीन में छोटे से छोटे से फैक्चर देख पाना आसान
एक्सरे तकनीशियन शैलेश पांडेय ने बताया कि सामान्य एक्सरे मशीन की अपेक्षा डिजिटल एक्सरे मशीन में कई फायदे हैं। पुरानी मशीन में एक्सरे करने के बाद फिल्म को धोना और सुखाना पड़ता है। एक्सरे कराने के बाद करीब आधे घंटे में एक्सरे रिपोर्ट मिल पाती है। वहीं डिजिटल एक्सरे मशीन में ड्राई फिल्म लगाई जाती है और एक्सरे करने के बाद उस फिल्म पर हाथोंहाथ प्रिंट निकलता है जिससे समय की बचत होती है। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह कि पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड डिजिटल एक्सरे मशीन में छोटे से छोटे फैक्चर को देख पाना आसान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें